सड़क हादसे में दूध विक्रेता भैरू रेबारी की मृत्यु


भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर आसावरा माता सड़क मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के आगे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आसावरा की ढाणी निवासी भेरू लाल रेबारी पुत्र गिरवर रेबारी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा साथी भेरू लाल रेबारी पुत्र गोकल रेबारी निवासी उदपुरा की ढाणी गंभीर घायल हो गया। जिसे भदेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया एवं प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। घटना के बाद भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक भेरूलाल रेबारी अपने गांव से बीएमसी गोपी का खेड़ा में दूध की सप्लाई देने गया था। वहां से लौटते वक्त अज्ञात कारणों के चलते यह सड़क हादसा हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ