सतखंडा सरपंच राज कंवर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सतखंडा के सरपंच राज कंवर चुंडावत के खिलाफ 9 वार्ड पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव जिला मुख्यकार्यकारी को पेश किया हैं। जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के सतखंडा ग्राम पंचायत के सरपंच राज कंवर द्वारा गांव में विकास कार्य नही करवाएं जा रहे हैं। ऐसे में सभी ग्राम पंचायत के सभी वार्ड पंचों में असंतोष व्याप्त हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित को ग्राम पंचायत सतखंडा के उपसरपंच नंदू बाई के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। इस अवसर पर वार्ड पंच भेरू लाल खटीक, अरुण मेनारिया, प्रभा राव, मंजू बाई, ललिता मेघवाल, भेरू लाल डांगी, मोहन लाल डांगी, गयास खान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ