चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने एटीएस उदयपुर की सूचना पर नाकाबंदी कर मध्यप्रदेश के एक बाईक सवार से दो अवैध पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि रविवार को उदयपुर एटीएस हैड कांस्टेबल तेजेन्द्र सिंह द्वारा निम्बाहेड़ा के एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली की एक व्यक्ति नीमच रोड़ बांगरेडा मामादेव की तरफ से मोटर साईकिल लेकर आयेगा जिसके पास अवैध हथियार होने की पूर्ण सम्भावना है। सूचना पर थानाधिकारी फूलचंद टेलर के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कानिस्टेबल विजय, हेमन्त कुमार, अमित कुमार द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ की कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर बांगरेड़ा मामादेव गावं से पहले रोड पर पहुंच नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान बागरेडा मामादेव की तरफ से एक मोटर साईकिल आती हुई नजर आई। पुलिस जाब्ता द्वारा मोटर साईकिल को चैक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो चालक मोटर साईकिल को नाकाबन्दी स्थल से भगाकर ले जाने लगा, जिस पर मय जाब्ता द्वारा तुरन्त ही प्राईवेट वाहन को मोटर साईकिल के आगे लगाकर रोका गया। मोटर साईकिल चालक घबरा गया। चालक से मोटर साईकिल को भगाकर ले जाने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। पुलिस जाब्ते ने व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी पेन्ट की जेब के अन्दर बिना लाइसेंस की कूल 02 अवैध पिस्टल मिली। उक्त अवैध दोनों पिस्टलो व मोटर साईकिल जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के खेरमालिया थाना बघाना जिला नीमच निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह सोंधिया राजपूत को गिरफतार किया गया। अभियुक्त रोहित से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ