चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी द्वारा पिछले दिनों प्रतापगढ़ के नारकोटिक्स कार्यालय में एक ठेकाकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सांसद जोशी द्वारा नारकोटिक्स कार्यालय में घूस लेने के मामले में ठेकाकर्मी को चांटा रसीद कर दिया था लेकिन जोशी द्वारा कानून की अवहेलना करने और मामले को दबाने की कार्यवाही का आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज चित्तौडग़ढ़ आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अभियंता अनिल सुखवाल ने सांसद जोशी द्वारा किए गए इस कृत्य के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कलेक्ट्रेट चौराहे पर मुंडन करवाकर विरोध जताया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि शासन के साथ अनुशासन आवश्यक है, लेकिन यदि शासन में रहने वाला व्यक्ति ही अनुशासन भंग कर दे तो उसे शासन में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद ने स्वयं संवैधानिक पद पर रहते हुए कानून हाथ में लेकर दलित ठेकाकर्मी के साथ मारपीट कर अपराधिक कृत्य किया है जो संविधान के विरूद्ध है। आज आप नेता सुखवाल ने कलेक्ट्रेट मुंडन करवाकर जबरदस्त विरोध जताया। इधर कटे हुए पट्टों की बहाली की मांग और सांसद जोशी द्वारा दलित ठेकाकर्मी के साथ की गई मारपीट के विरोध में आज कलेक्ट्रेट पर किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया।
सांप मारने गए और गौयरा मार लौट आए
जिला अफीम किसान संघर्ष समिति के मांगीलाल बिलोट ने कहा कि सांसद सीपी जोशी ने वही कृत्य किया है कि सांप मारने गये और गौयरे को मारकर लौट आए। उन्होनें कहा कि वहां मौजूद अधिकारियों से उन्हें पूछताछ करनी थी और एक सामान्य दलित ठेकाकर्मी के साथ मारपीट करने के बजाय रिश्वत के मामले में पूछताछ करते तो बड़े नाम सामने आ सकते थे लेकिन उन्होंने ठेकाकर्मी को बोलने के साथ ही थप्पड़ रखकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। उन्होनें कहा कि पहले भी नारकोटिक्स विभाग के कई अधिकारी भ्रष्टाचार के दलदल में धंसे हुए मिले है। इस दौरान उन्होंने मांग की कि किसानों के कटे हुए पट्टे बहाल करने को लेकर भी नीति बनाई जाये।
थप्पड़ के सवाल को टाल गए जाड़ावत
सांसद जोशी द्वारा प्रतापगढ़ के नारकोटिक्स कार्यालय में ठेकाकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत से माय सर्कल न्यूज ने बातचीत की और उनसे पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन जाड़ावत ने वीडियो ही नहीं देखने की बात कही। उन्होनें कहा कि वैसे तो भाजपा के नेताओं की इस तरह की कृत्य करने की परम्परा रही है और कई घटनाएं ऐसी हो चुकी है लेकिन इस मामले में जब उनसे पूछा गया कि क्या सांसद द्वारा गरिमा खोते हुए एक दलित ठेकाकर्मी को थप्पड़ मारना ठीक है तो इसके जवाब में उन्होंने वीडियो नही देखने की बात कही और सवाल को टालते हुए नजर आए।

0 टिप्पणियाँ