महिला को लिफ्ट देकर रास्ते में ज्यूस में मिलाया नशीला पदार्थ, बेहोशी की हालत में किया रेप

चित्तौड़गढ़। चन्देरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने शहर कोतवाली में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया हैं। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता को लिफ्ट देकर ज्यूस में एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ मिलाने के बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि चंदेरिया क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने केशूराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। केशूराम की भोलेराम नाम से गैस एजेंसी है। महिला का गैस चूल्हा से संबंधित काम होता हैं, इसलिए थोड़ी सी जान पहचान है। महिला का कहना है कि वह कपासन की ओर जा रही थी उसी दौरान केशूराम अपनी गाड़ी लेकर आया। थोड़ी जान पहचान होने से महिला ने भी बता दिया कि वह कपासन की ओर जा रही थी। आरोपी केशूराम ने उसे लिफ्ट देने की बात कही और कहा कि वह भी कपासन ही जा रहा है। इस पर महिला गाड़ी में बैठ गई। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी ने नरपत की खेड़ी पुलिया के पास जाकर गाड़ी रोक दी और पीड़िता के लिए जूस लेकर आया। पीड़िता ने भी आरोपी पर यकीन करते हुए जूस पी लिया। जूस में नशीली दवा मिलाई हुई थी, जिससे वह आधी बेहोशी की हालत में चली गई। महिला ने कहा कि उसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया और यह बात किसी को नहीं बताने का दबाव डाला। पीड़िता ने तुरंत इसकी जानकारी थाना कोतवाली में दी। थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ