भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर उपखंड मुख्यालय पर सरकार के द्वारा नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का चित्तौड़गढ़ के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा मंगलवार को वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। यह नवनिर्मित तहसील कार्यालय भदेसर लसड़ावन सड़क मार्ग पर स्थित है। पिछले 2 वर्षों से यह भवन तैयार हो गया था परंतु उद्घाटन ना होने के कारण यह विरान पड़ा हुआ था। आज मंगलवार 22 नवंबर को जिले में सीएम की प्रस्तावित यात्रा के दौरान इस भवन का भी जिला मुख्यालय से ही उपस्थित अतिथियों के सानिध्य में मुख्यमंत्री के द्वाìरा वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ