कपासन। सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय कपासन में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचार्य के दुर्व्यवहार को लेकर महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का पुतला फूंका। कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर कॉलेज प्रशासन को आगाह किया कि 2 दिन पूर्व एनएसयूआई के युवा नेता संजय राव के ऊपर प्राचार्य द्वारा जो गलत तरीके से जो शिकायत दर्ज कराई गई है वह हर तरीके से गलत है। उन्होंने किसी प्रकार का कोई भी दूर व्यवहार महाविद्यालय में नहीं किया था। इसको लेकर समस्त छात्रों ने मांग की कि पुनः भेजी गई शिकायत को वापस लेने की मांग की। एनएसयूआई के छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ भेदभाव करके उनका कार्य नहीं करते हैं और अपनी मनमानी करके अगर कोई छात्र उनके समक्ष कोई अपनी मांग रखता है तो उनको डरा धमका कर अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया जाता है। इसको लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधान भैरू लाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा और उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की मांग की तो तुरंत प्रभाव से प्रधान भेरू लाल चौधरी ने अधिकारियों से बात कर दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी कन्हैया लाल प्रजापत, महासचिव प्रत्याशी कालू लाल जाट, सचिव प्रत्याशी भावना आचार्य, रचना वैष्णव, महेश से,न सद्दाम खान, रवि खटीक, आयशा बानू मंसूरी, हर्षित विजयवर्गीय, फिरदोस महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ