मंत्री मीणा ने सांवलिया सेठ के किए दर्शन


भदेसर शैलेंद्र जैन
 प्रदेश सरकार के कृषि विपणन व पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री मुरारी लाल मीणा सांवलिया सेठ पहुंचकर दर्शन लाभ लिया
सरकार के मंत्री मीणा अपने प्रभार वाले जिले प्रतापगढ़ जाते समय मंगलवार प्रातः सांवलिया सेठ पहुंचकर राजभोग आरती के दर्शन लाभ लिए मंत्री मीणा के सांवरिया जी क्षेत्र में पधारने पर युका के जिला महासचिव सुरेश चंद्र भड़ाणा ने मंत्री की अगवानी की तो अपने राजकीय वाहन मंत्री ने भड़ाणा को साथ बिठाया तथा मंदिर कार्यालय पर दर्शन लाभ लेने के बाद कांग्रेस नेता सुरेश चंद गुर्जर, संजय गुर्जर प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर के द्वारा स्वागत किया गया फारूक मोहम्मद पुर्व सदस्य मनोहर लाल जैन पूर्व उप सरपंच आजाद हुसैन तहसीलदार रामलाल मेघवाल चित्तौड़गढ़ मंडी के अधिकारी लोकेश तिवारी सहित कई अधिकारी एवं क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे तत्पश्चात मंत्री मीणा प्रतापगढ़ हेतु प्रस्थान कर गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ