विद्यार्थी मित्र संगठन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, किया स्वागत


चित्तौडगढ़। राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संगठन के प्रदेश महामंत्री सम्पतलाल जाट ने बताया कि मुख्यमंत्री के चित्तौड़गढ़ आगमन पर संगठन ने राज्य में कार्यरत समस्त विद्यार्थी मित्र ग्राम पंचायत सहायको ने सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, राज्य मंत्री राजस्थान सरकार एवं अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के नेतृत्व में संगठन के प्रदेश महामंत्री सम्पतलाल जाट के सानिध्य में मुख्यमंत्री का एवं राजस्थान कांग्रेस सरकार का राज्य के 25 हजार पंचायत सहायको को विद्यालय सहायक पद पर नियमितिकरण की प्रक्रिया मे लेकर स्थायी रोजगार देने की प्रक्रिया कि शुरूआत करने पर इन्दिरागांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में स्वागत किया।  
संगठन के प्रदेश महामंत्री सम्पतलाल जाट ने बताया कि संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री ने संगठन की लम्बे वर्षो से न्यूनतम मानदेय पर संविदा पर कार्य कर रहे राजस्थान के 25 हजार पंचायत सहायकों का भविष्य उज्जवल करने और इनके पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान कर आप द्वारा हमें विद्य़ालय सहायक पद पर नियमितिकरण की ओर अग्रसर करने पर आपका कोटी-कोटी आभार एवं हृदय से स्वागत। प्रदेश महामंत्री सम्पतलाल जाट ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत मे 108 किलो फूलो की माला, मुख्यमंत्री के नाम अभिनन्दन पत्र, श्री सांवलिया सेठ की प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतीमा, चरखा भेंट कर उपरना ओढा, साफा बंधवा कर स्वागत किया। ज्ञापन सौपने में रेखा सुखवाल, मधुसुदन भट्ट, अशोक व्यास, मुकेश तिवारी, हिम्मतसिंह भाटी, रामेश्वरलाल गायरी, रामेश्वरलाल लौहार, शैतानसिंह, मुन्नालाल साहु, मिठूलाल मेनारिया, डालचन्द जाट, प्रकाश तम्बोली, कपिला बसेर, अरूणा राणावत, उमा मण्डलिया, करूणा जोशी सहित सैकड़ो पंचायत सहायक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ