जनाक्रोश यात्रा के लिए भाजपा ने की प्रतापगढ़ जिला एवं विधानसभा समिति की घोषणा की

 
प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)।  प्रतापगढ़ जिला भाजपा द्वारा दिसंबर माह में निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रतापगढ़ विधानसभा एवं जिला समिति की घोषणा की है। प्रतापगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने विधानसभा समिति एवं जिले की जन आक्रोश यात्रा समिति के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतापगढ़ विधानसभा में निवास करने वाले सभी कनिष्ठ -वरिष्ठ तथा श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर प्रतापगढ़ विधानसभा एवम जिले में इस जन आक्रोश यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा है कि जनता के विश्वास के साथ और सहयोग से ही हम इस जन आक्रोश यात्रा को जन-जन की यात्रा बना पाएंगे। भाजपा शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जनाक्रोश यात्रा प्रतापगढ़ विधानसभा समिति का संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट जसपाल आंजना एवं सहसंयोजक प्रधान पंचायत समिति प्रतापगढ़ रमेश मीणा को बनाया है। यात्रा के कार्यक्रम के प्रवास प्रमुख पूर्व प्रधान लच्छीराम निनामा सभा एवं रेली प्रमुख पूर्व प्रधान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता, जिला परिषद सदस्य हेमंत मीणा को, यात्रा वाहन प्रमुख जिला मंत्री शांतिलाल मीणा, स्वागत प्रमुख पूर्व जिला उप प्रमुख आशीष जैन, प्रचार प्रसार प्रमुख रवि शर्मा, मीडिया प्रमुख हार्दिक छोरिया, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक कुमावत, प्रशासनिक कार्य प्रमुख कैलाश मेघवाल, अतिथि प्रमुख भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी, चिकित्सा प्रमुख जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, सुरक्षा प्रमुख विशाल जैन, स्वच्छता प्रमुख कमल डांगी, एडवांस व्यवस्था युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया, डॉक्यूमेंटेशन प्रमुख जिला मंत्री प्रेम लाल मीणा, युवा संयोजक गुड्डा प्रजापत , महिला संयोजक चंद्रिका मीणा , अनुसूचित जाति संयोजक पूर्व पार्षद माला चनाल, अनुसूचित जनजाति प्रमुख पूर्व प्रधान जिला परिषद सदस्य सुमन मीणा को बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने आज पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा कर जनाक्रोश यात्रा के लिए जिला समिति की भी घोषणा की। जनाक्रोश यात्रा की जिला समिति में जिला संयोजक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह झाला को तथा सहसंयोजक गोपाल कृष्ण निनामा को बनाया है। इसी प्रकार कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख जिला मंत्री प्रेम लाल मीणा, सभा एवं रैली प्रमुख गजेंद्र चंडालिया जिला महामंत्री, यात्रा वाहन प्रमुख भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी, प्रचार प्रसार प्रमुख युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर, मीडिया प्रमुख भाजपा शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई, सोशल मीडिया प्रमुख रवि विजयवर्गीय, प्रशासनिक कार्य प्रमुख जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक, कार्यालय एवं मॉनिटरिंग पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा, अतिथि प्रमुख पार्षद एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित जैन, डॉक्यूमेंटेंशन प्रमुख शुभम जैन, युवा संयोजक शुभम टेलर  को बनाया गया है।  जबकि महिला संयोजक सभापति रामकन्या गुर्जर, अनुसूचित जाति संयोजक दीपक टांक, अनुसूचित जनजाति संयोजक जिला मंत्री शांतिलाल मीणा को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने जनाक्रोश यात्रा के सभी दायित्व वान पदाधिकारियों से जनाक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ