चित्तौड़गढ़, (सलमान)। बेगूं विधानसभा व पारसोली क्षेत्र में हुई बारिश, ओलावर्ष्टि व तेज हवाओं से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर पारसोली क्षेत्र के किसानों ने बेगूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा के नेतृत्व में पारसोली उपतहसील कार्यालय पर नायाब तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फसल खराबे की जल्दी से जल्दी गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की गई।
किसान नेता हाड़ा ने बताया कि क्षेत्र में हुई बरसात ओलावृष्टि व तेज हवाओं से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसानों की अफीम, गेहूँ, चना, सरसो, ईसबगोल सहित सभी फ़सलों को भारी नुकसान हुआ है। अफीम की फसल में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है जिससे क्षेत्र के किसानों की कमर टूट गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग है कि खेत को इकाई मानकर तुरंत पटवारी ओर तहसीलदार को आदेश करे और जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर जितनी जल्दी हो सके किसानों को तुरंत मुआवजा देकर रहता प्रदान करे।
पारसोली उपतहसील पर ज्ञापन देने वालों में बेगूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा, दीनदयाल स्मृति मंच के जिला महामंत्री राकेश पितलिया, दीनदयाल मंच के किसान मंच अध्यक्ष भेरू लाल धाकड़ भंवर सिंह चौहान, पूर्व जनपद कन्हैया लाल, कालू लाल धाकड़ युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष, लाभचंद धाकड़, शंभूलाल धाकड़, रतन लाल धाकड़, जोधराज धाकड़, प्रकाश धाकड़,खाना धाकड़, राधेश्याम धाकड़ खेरपुरा, राजू धाकड़ खेरपुरा, हिम्मत सिंह आकोदिया, रवि सेन नाल, मदन धाकड़ नाल, प्रकाश धाकड़ अमरपुरा, लादू मीणा तेजपुर, प्रकाश तेली तेजपुर, दीपक प्रजापत पारसोली, देवीलाल धाकड़ खेड़ी, रतनलाल धाकड़ हमेंपुर, सुरेश धाकड़ तेज़पुर, मोहन धाकड़ खेड़ी, रमेश शिशोदिया, गजेंद्र सिंह चौहान सहित पारसोली क्षेत्र के कई गांवों के किसान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ