चित्तौड़गढ़ विस क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने जाट व सोनी


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप मे विक्रम जाट एवं अनिल सोनी की नियुक्ति शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा की गई है। जिस पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन की नियुक्ति की राह देख रहे थे। आज घोषित सूची में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने युवाओं को मौका दिया है जिससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित कर निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्षों को कार्यभार सौंपा जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने हमे अवसर प्रदान किया है। सभी कार्यकर्ताओं और साथियों के सहयोग से उसमें खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्तियों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, पूर्व चेयरमैन रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार सहित कांग्रेस के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, पार्षदों, सरपंचों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन के माध्यम से कांग्रेस की अशोक गहलोत की सरकार को रिपीट करने के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त कर कहा है कि पार्टी के नेताओं द्वारा दोनों युवाओं जिसमे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे विक्रम जाट व शहर कांग्रेस महामंत्री अनील सोनी की नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए हैं नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ