चित्तौड़गढ़। श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव की तैयारियों के तहत बाबा घाट स्थित कार्यक्रम स्थल पर बैठक आयोजित की गई।
श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव बाबा घाट हठ योगी रामचंद्र दास त्यागी एवं महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज के आशीर्वाद से होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्त्ताओं को महायज्ञ में बैठने वाले जोड़ों के रजिस्ट्रेशन एवं समारोह के व्यवस्थाओं के सहयोग राशि के लिए चर्चा कर जिम्मेदारियां दी गई। महंत रामचंद्र दास त्यागी ने बताते हुए घोषणा की बागेश्वर धाम वाले गुरुजी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 30 मार्च को चित्तौड़गढ़ चंदेरिया बाबा घाट आएंगे और 12 से 5 बजे तब दरबार लगाएंगे।
बाबा घाट पर 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के साथ ही चंदेरिया क्षेत्र में श्रीराम भरत सेवा संस्थान द्वारा घर-घर सुंदरकांड की योजना के अंतर्गत 108 सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति भी इस आयोजन के साथ की जाएगी। श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 चेतन दास महाराज एवं महंत श्री श्री 1008 हठयोगी रामचंद्र दास महाराज मऊ इंदौर वाले के शुभ आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा बुधवार तदनुसार 22 मार्च को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। इसके अनुसार प्रातः 7: 30 बजे जल यात्रा एवं यज्ञ आरंभ होगा। कलश यात्रा प्रातः 9 बजे रहेगी। मध्यान्ह 1:15 बजे श्री राम कथा वाचन का शुभारंभ होगा। चैत्र शुक्ल रामनवमी गुरुवार को श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं संत मोहन दास त्यागी की महंताई चद्दर का कार्यक्रम 30 मार्च को मध्यान्ह 12:15 पर संपन्न होगा। 12:30 से भोजन में प्रसाद वितरित होगा। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में लगभग 4 हजार जोड़े महायज्ञ में आहुति प्रदान करेंगे। महायज्ञ को विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराने के लिए इंदौर के प्रसिद्ध पंडित शिव शंकर शास्त्री की उपस्थिति में यज्ञ संपन्न होगा। श्रीराम कथा व्यास के रूप में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 चेतन दास महाराज की कृपा पात्र संत अनुज दास महाराज के मुखारविंद से होगी। श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जोड़े से बैठने के लिए नितेश शर्मा, अजय प्रजापत, मनोज शर्मा, विजय माली, ताराचंद हरनावा से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसी क्रम में 10 फरवरी को सभी भक्तों को सर्व बाधा निवारण सिद्धि भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। समारोह के दौरान 29 जनवरी को चंदेरिया एवं आसपास के 60 गांव के जन बैठक में रहे। महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज, हठयोगी रामचंद्र दास त्यागी, स्थानीय महाराज मोहन दास त्यागी इनके साथ ही नितेश शर्मा, अजय प्रजापत, मनोज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, किशन शर्मा, राजेश साहू, विजय माली, गोपाल गवारिया, उमेद सिंह, मनीष सिंह, महेश दाधीच, सुरेश जोशी, विपिन गर्ग, प्रेमप्रकाश चौबीसा, लक्ष्मीकांत चौबीसा, किशन आशीष प्रजापत, हरीश पुरोहित, कानसिंह सोलंकी, कुणाल शर्मा, दशरथ जयसवाल, प्रफुल जयसवाल, धनसिंह, अजित वर्मा, भानुप्रताप सिंह, विजय भाटी, प्रभात सिंह, प्रतिक शर्मा, अंश शर्मा, अनिल शर्मा, रतन जाट, रतन प्रजापत, कुंदन कुमावत एवं चंदेरिया चित्तौड़गढ़ 60 गांव के भक्तजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ