सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत का तीन दिवसीय घोष वर्ग सांवलियाजी में दिनांक 29 जनवरी 2023 को संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉक्टर सीताराम जाट ने बताया कि चित्तौड़ प्रांत के 20 जिलों के चयनित वादकों ने भाग लिया। जिन्होंने 25 रचनाओं का वादन किया। जिसमें शंख, अनक, बांसुरी, प्रणव, झल्लरी आदि वाद्य यंत्र का उपयोग किया गया। उक्त यंत्रों का उपयोग भारतीय सेना के तीनों अंगो में भी किया जाता है। रविवार को समापन के अवसर पर होटल सुख सागर से घोष वादन करते हुए नगर में होते हुए सांवलियाजी मंदिर प्रांगण में तीस मिनट तक वाद्य यंत्रों द्वारा विभिन्न रचनाओं का प्रयोग करते हुए भगवान सांवलिया सेठ की स्तुति की।
0 टिप्पणियाँ