●डीएमएफटी फंड से कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति आदेश जारी
चित्तौड़गढ़, (सलमान)। जिले में प्रस्तावित कुल 63 ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में 50-50 लाख के खेल स्टेडियमों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। डीएमएफटी फंड से कुल 32 करोड़ की लागत से इन खेल स्टेडियमों का निर्माण होगा।
निम्बाहेड़ा ब्लॉक के बडोली घाटा, रानीखेड़ा, जलिया, मरजीवी, कनेरा, केली, अरनिया जोशी, फाचर अहिरान, कोटड़ी कला, बडावली, बिनोता, गादोला एवं लसड़ावन में खेल स्टेडियम के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार ब्लॉक भदेसर के बानसेन, धीर जी का खेड़ा एवं भादसोड़ा में, चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के घोसुंडी, नारेला, नेतावलगढ़ पांछली, जालमपुरा, केलझर, सेहनवा, सोनगर, गिलुंड, बोरदा, सादी, धनेतकला, ओछ्ड़ी, रोलाहेड़ा, सतपुड़ा, पाल, पुरोहितों का संवता एवं बड़ोदिया में, ब्लॉक राशमी के रूद एवं रेवाड़ा में, ब्लॉक भैंसरोडगढ़ के बोराव, लोहारिया एवं धागड़मऊ कला में प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
इसी प्रकार ब्लॉक बेगूं में इटावा, चेची, लालास, पारसोली, राजगढ़, सांमरिया कला, सारण में, ब्लाक गंगरार के गोवलिया, साडास, बोरदा, बूढ, खारखंदा में; ब्लॉक डूंगला के बिलोदा, मंगलवाड; कपासन ब्लॉक के उमंड, मुंगाना, रोलिया एवं रेवलिया खुर्द में, भोपाल सागर के भूपालसागर में, बड़ीसादड़ी के पिंड, लक्ष्मीपुरा, बांसी में, निंबाहेड़ा के मिंडारा में; भदेसर के नेपावली में खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
0 टिप्पणियाँ