प्रथम चित्तौड़गढ़ बर्ड फेस्टिवल का किशनकरेरी में आयोजन

डूंगला (माय सर्कल न्यूज@ ऋषभ जैन)। चित्तौड़गढ़ का पहला बर्ड फेस्टिवल शनिवार को क्षेत्र के किशन करेरी पक्षी विहार में मनाया गया।
बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत  प्रातः 7 बजे स्वच्छता अभियान से हुई व इसके बाद बर्ड वाचिंग करवाई गई। उद्घाटन के दौरान उप वन संरक्षक वन्यजीव सोनल जोरीहार व उप वन  संरक्षक विजय शंकर, डॉ. अशोक प्रियदर्शन के आतिथ्य सम्पन्न में हुआ। इस दौरान एसीएफ सुनील कुमार सिंह, रेंजर सोमेश्वर, ग्रीन अर्थ नेचुरल सोसाइटी किशन करेरी के अध्यक्ष भैरूलाल पुरोहित, श्याम लाल गुर्जर, प्रदीप राज सिंह, सुनील स्वामी ने अपनी वार्ता दी। इस दौरान पक्षियों  की पहचान, महत्व व संरक्षण पर प्रस्तुतिकरण हुआ। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस दौरान निंबाहेड़ा, कालीभीत, डूंगला, कानोड़ सहित स्थानीय विद्यार्थी प्रतिभागीयो ने भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व पक्षी पहचानो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ तथा इन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान स्काउट के बच्चों ने भी सलामी देकर अधिकारियो का अभिवादन किया। संभाग से पक्षीविद देवेंद्र मिस्त्री, प्रीति मुर्डीया, पुष्पा खमेसरा, चंद्र प्रकाश जोशी, मुकेश विश्नोई, श्वेता सामर, गायत्री शर्मा सहित पक्षी व पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। 
कार्यक्रम मे निलेश शर्मा, मुकेश पुरोहित, जवान सिंह, मदन कुमावत, निलेश पुरोहित, सुरेश सुथार, लोकेश पुरोहित, मिठु लाल मेनारिया सूनील सुथार का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ