कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार लोक अदालत हेतु चिन्हित राजीनामा योग्य प्रकरणो में रविवार को पंचायत समिति सभागार में प्री काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया।
तालुका सचिव हितेश दाधीच ने बताया कि वरीष्ठ सिविल न्यायाधीश प्रताप सिंह राठौड की अध्यक्षता में आयोजित उक्त प्री कॉउंसलिंग शिविर में लोक अदालत हेतु चिन्हित प्रकरणो में पक्षकारों के मध्य समझाईश की गई तथा आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाली वर्ष 2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निपटारा करवाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को लोक अदालत के महत्व एवं लाभो से अवगत कराया। इस अवसर पर अधिवक्ता भैरु शंकर गौड़, प्रकाश राव, रीडर मोहन लाल आचार्य, लतीफ मोहम्मद, कुलदीप, ऋषिराज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ