बेगूं, (माय सर्कल न्यूज़ @ महेंद्र धाकड़)। उपखंड स्थित राजकीय महाविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्रसंघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व कार्यालय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महंत दास वैष्णव, जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ एवं सांसद सीपी जोशी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रज्वलित के साथ पल्लवी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर औपचारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने संबोधित करते हुए कहा युवा शक्ति को अच्छे संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के सकारात्मक कार्य में लगाने के लिए संकल्पित किया है। जिनकी विचारधारा छात्रों को जोड़ने का काम करती है। तत्पश्चात विद्यार्थी परिषद के 2 साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव में विजय एबीपी पैनल को विधिवत शपथ दिलाई गई।
समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने कॉलेज में एनसीसी कॉलेज, बस स्टॉप, महाविद्यालय में शहीद रूपा जी कृपा जी की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस मौके पर कार्यक्रम में मदन गोपाल धाकड़, संजय शर्मा, कमल शर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा लाभ चंद धाकड़, शिव लाल धाकड़ जलमपुरा,नंदवाई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,अर्जुन शर्मा, शोभा लाल धाकड़, निलेश चतुर्वेदी, महेन्द्र गुर्जर सिद्धांत बिल्लू,जयदीप बिल्लू, सूरज आचार्य, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व महिला मोर्चा सहित छात्र परिषद कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ