ताश पत्तों पर रूपयो का दांव लगाते तीन गिरफ्तार, 10 हजार से अधिक राशि जप्त


 
चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस ने ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाते 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
एसपी राजन दुष्यन्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रह सटोरियो, जुआरियों व खाईवालों के धरपकड़ अभियान के दौरान थानाधिकारी विक्रम सिहं पु.नि. के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुभाष चौक के आस-पास गुमटियों की आड मे ताश पत्तो पर रूपयो का दांव लगाने वाले लोगो को चिन्हित किया।  ततपश्चात निगरानी रखते हुये गठित टीम द्वारा सुभाष चौक पर गुमटियों की आड़ में ताश पत्तों पर रूपयो का दांव लगाने वाले लोगों को घेरा देकर राजेन्द्र गांछा, रमेश चन्द्र भील व राहुल खटीक को पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 10 हजार 140 रुपए की राशि व ताश पत्तियां जब्त की गई। इस सबंध में पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर धारा 13 आरपीजीओ में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
 पुलिस ने राजेन्द्र कुमार गांछा पिता लालचन्द्र उम्र 37 साल निवासी पावटा दरवाजा चित्तौड़गढ़, रमेश चन्द्र भील पिता शंकर उम्र 46 साल निवासी लुहारिया थाना रतनगढ़ जिला नीमच मध्यप्रदेश, राहुल खटीक पिता कैलाश चन्द्र उम्र 19 साल निवासी खटीक मोहल्ला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया।
कार्यवाही करने वाली टीम में
 जयेश पाटीदार उ.नि. (प्रो.), दिलीप कुमार कानि 1146, गजेन्द्र सिहं कानि 535, कमलजीत कानि 1605 आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ