प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के संस्थान नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी सुमित यादव एवं लेखा एवं कार्यक्रम कुलदीप प्रजापति के निर्देशन में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम एपीसी महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम वसुदेव कुटुंबकम वैश्विक पटल पर भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता पर आधारित पड़ोस युवा संसद का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र चंडालिया, तरुण दास वैरागी, गोपाल लाल पाटीदार, नेहा माथूर, संजय गिल, उज्जवल दाधिज, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित यादव ने की। कार्यकम के वक्ता पूर्व युवा संसद के वक्ता रहे कपासन से आए उज्जवल दाधीच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि आज भारत बदला है विकासशील और विकसित की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा सरकार की मंशा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटा पड़ता है तो एक परिवार पड़ता है और जब बेटी पड़ती है तो 3 परिवार शिक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में प्रेम व सद्भावना फैलाने भाईचारे का विकास होता है। आज हमारा समाज जातिवादी की भेदभाव में उलझा हुआ है। इस समस्या से आज युवा ही निजात दिला सकता है।
वार्ताकार गजेंद्र चण्डालिया ने युवा शक्ति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश की आबादी 60% युवा है वह देश एक न एक दिन विश्व गुरु बनेगा।
वार्ताकार तरुण दास वैरागी ने जी 20 के बारे में बताते हुए कहा कि जी-20 क्या है G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह प्रमुख यह सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना एवं अधिक शासन निर्धारित करने के लिए तथा उसे मजबूत करने की है। महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब भारत एक दिसंबर से 30 नवंबर 2023 अध्यक्षता करेगा।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज का ऊर्जावान है उन्होंने हवन किया की अपने अंदर संगठनात्मक शक्ति पैदा कर देश को एकजुटता के सूत्र में बांधने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि युवाओं में बहुत बड़ी शक्ति है। युवा चाहे जो कर सकता है। युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य निर्भर है।
प्राचार्य संजय गिल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश और समाज का आधार स्तंभ होता हैं। युवा देश और समाज के समाज को नए शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण कड़ी है।
पधारो म्हारे देश की थीम पर युवाओं ने विभिन सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और साथ ही सभी वक्ताओं ने युवाओ से विचार वक्त किए। कार्यक्रम के अंत में कैच द रेन फेज 3 के तहत मनीष टेलर ने राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाई गई। नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार् कुलदीप प्रजापत ने आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के साथ साथ युवाओं के लिए कार्य करता है।इस नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक रवि शर्मा, मनीष टेलर, विजेश नाथ अभिषेक आदि कई युवा उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ