राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पंहुचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। व्यास ने गुरुवार शाम को सपरिवार सांवलियाजी पंहुचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। सर्वप्रथम स्थानीय गोकुल विश्रांति गृह में पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के पुलिस कर्मियों के द्वारा जस्टिस व्यास को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचने पर परंपरा के अनुसार ओसरा पुजारी गोपाल दास वैष्णव ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत, तुलसी पत्र भेंट कर ऊपरना पहना कर जस्टिस व्यास का स्वागत किया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित, मण्डफिया सांवलियाजी न्यायालय के मजिस्ट्रेट हिमांशु मीणा, भदेसर उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खटीक, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, भदेसर डिप्टी धर्माराम गीला, मण्डफिया सांवलियाजी थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओम सिंह चुंडावत, अधिवक्ता चमनपाल सिंह, फारूक मोहम्मद, मदन खटीक, केसर सिंह आक्या, अंसार हुसैन ने अगवानी कर स्वागत किया। साथ ही आयोग के अध्यक्ष जस्टिस व्यास ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद भगवान के सन्मुख सुंदर भजन भी प्रस्तुत किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ