चित्तौड़गढ़। रावतभाटा में परमाणु बिजली घर में ठेकेदार कंपनी से हफ्ता लेने और लोगों को काम पर रखवाने के लिए मना करने पर एलएनटी कंपनी के ठेकेदार को रोककर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पिछले दिनों जिसकी हत्या हुई देवा गुर्जर का भांजा भी आरोपी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एलएनटी कंपनी का अधिकारी जय कुमार शर्मा कार से रावतभाटा साइट पर जा रहा था इसी दौरान बोरावास में एक सफेद कार आगे लगाकर उसे रोका और धनराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, गोविन्द गुर्जर व अन्य साथियों ने लठ्ठ सरिये और धारदार हथियारों से डराते हुए उन्हें हफ्ता देने और कंपनी में रखने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर उन पर हमला कर दिया और सात हजार रूपये नकदी और दो मोबाइल लूट लिये। इस मामले में पुलिस ने गोविन्द गुर्जर, युवराज गुर्जर और रवि मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी रावतभाटा के रहने वाले है और धनराज गुर्जर फरार है जो देवा गुर्जर का भांजा है। गौरतलब है कि एक साल पूर्व देवा गुर्जर की रावतभाटा के सैलून में कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। तभी से यह मामला चर्चित रहा है।
0 टिप्पणियाँ