रीढ़ की हड्डी व ऑर्थोपेडिक सर्जन की सेवाएं 26 को चित्तौड़गढ़ में


चित्तौड़गढ़। रिठौला चौराहा के पास स्थित चौधरी मल्टीस्पेशलिस्टी हॉस्पिटल पर आगामी 26 फरवरी को वरिष्ठ स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे। चौधरी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अग्रवाल प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक चौधरी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देंगे जिसमें स्लिप डिस्क
गर्दन (सवाईकल) का दर्द, गर्दन का दर्द हाथों में आना, रीढ़ की हड्डी के इन्फेक्शन (टी.बी.), रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर,
चलते-चलते पैरों का सुन्न पड़ जाना, हाथ पैरों में कमजोरी (माइलोपैथी), रीढ़ की हड्डी का कैंसर, रीढ़ की हड्डी टेढ़ी होना, रीढ़ की हड्डी के मनके का खिसकना, रीढ़ की हड्डी के कारण हाथ और पैरों का लकवा, रीढ़ की हड्डी के पुराने आपरेशन की तकलीफ, इंजेक्शन से साइटिका और कमर दर्द का इलाज, कॉडा इक्विना सिंड्रोम, घुटना, कंधा, कूल्हा प्रत्यारोपण आदि की सेवाएं देंगे। रजिस्ट्रेशन के सम्बंध में हॉस्पिटल के प्रबंधक से सम्पर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ