चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौडगढ़ के क्रिकेट मैदान मे इंडियन मुस्लिम लीग प्रतियोगिता सिजन 3 का शुभारम्भ प्रातः 10ः30 बजे हुआ। प्रतियोगिता 6 दिवसीय रहेगी जिसमें फाईनल मुकाबले मे विजेता टीम को प्रथम पुरूस्कार 21 हजार रूपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 11 हजार रू. नकद पुरूस्कृत किया जाएगा।
रईस कुरेशी ने बताया कि शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, अध्यक्षता मुस्लिम लीग अध्यक्ष सेफअली खान, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इब्राहीम मंसुरी, रवि विराणी, रवि मेनारिया, कमलेश आमेरिया, टूर्नामेंट कोषाध्यक्ष इरफान अली, आसिफ खान, मोईनखान, अमन खान, परवेज खान, राजा भैया, आसिफ, मोईन, फिरोज खान, आदि बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजुद थे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजको ने प्रतियोगिता के शुभारम्भ से पहले अतिथियों का स्वागत किया एवं खिलाडियों का परिचय करवाया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ रॉयल इलेवन पंचवटी एवं मोहर मगरी इलेवन के मध्य हुआ जिसमें रॉयल इलेवन पंचवटी ने मोहरमगरी इलेवन को 12 रनों से पराजित किया।
0 टिप्पणियाँ