चित्तौड़गढ़। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण वितरण के लिए शिविर आज से इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण वितरण के लिए बैंकवार शिविर 20 फरवरी से 21 मार्च तक सभी बैंकों की ब्रांच में सुबह 11 से सांय 04 तक आयोजित किये जा रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन केनरा बैंक द्वारा सात ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए। कुल 35 आवेदनकर्त्ता उपस्थित थे। शिविर के अन्तर्गत बैंको के साथ मिलकर उक्त योजना में लम्बित आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण हेतु आवेदको को पूर्ण दस्तावेजों के साथ बैंको में सम्पर्क कराया जा रहा। योजनान्तर्गत पात्र व्यक्तियों को बिना किसी ब्याज बिना किसी गारण्टी के 50 हजार का ऋण दिया जा रहा है जिसे 18 माह में 18 आसान किस्तों में चुकाया जाना है। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार वासवानी, केनरा बैंक मुकेश कुमार वर्मा, केनरा बैंक राजीव मार्केट ब्रांच श्रीकांत शर्मा,असिस्टेंट मैनेजर तनुश्री, नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला प्रबंधक मोनिका मेहता, सामुदायिक संगठक गोपाल लाल शर्मा उपस्थित थे। बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक में शिविर आयोजित किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ