चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस ने सट्टे की पर्चियां काटते पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
एसपी राजन दुष्यन्त द्वारा चलाये जा रह सटोरियो, जुआरियों व खाईवालों के धरपकड़ अभियान के दौरान थानाधिकारी विक्रम सिंह पु.नि. के निर्देषशन में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुभाष चौक के आस-पास गुमटियों की आड़ में सटटे की पर्चियां काटने वाले लोगों को चिन्हित किया। ततपश्चात निगरानी रखते हुये गठित टीम द्वारा सुभाष चौक पर गुमटियों की आड़ में सटटे की पर्चियां काटने वालों को घेरा देकर सुर्यवीर सिह राणा, चन्द्रशेखर, सानु उर्फ कमलेश मोची, अजय कुमावत व रोहित सालवी को पकड़ा। इनके कब्जे से कुल 52 हजार 320 रू की राशि व काफी संख्या में डायरिया, सटटे की पर्चिया मय सटटा असलाय एवं एक कार जब्त की गई। इस सबंध में पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर धारा 13 आरपीजीओ में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस ने सुर्यवीर सिहं राणा पिता भंवर सिंह राणा उम्र 28 साल निवासी कच्ची बस्ती गांधीनगर सेक्टर नंबर 5 चितौडगढ हाल किरायेदार फव्वारा चौक प्रतापनगर चित्तौड़गढ़, चन्द्रशेखर पिता कैलाश चन्द्र वाल्मिकी उम्र 42 साल निवासी उपरलापाडा हरिजन बस्ती चित्तौड़गढ़, सानु उर्फ कमलेश मोची पिता अमृत लाल मोची उम्र 25 साल निवासी खटीक मोहल्ला चित्तौड़गढ़ हाल डालु रेगर का मकान मीठा राम जी का खेडा, प्रतापनगर चित्तौड़गढ़,अजय कुमावत पिता मोहनलाल उम्र 22 साल निवासी लौहार मोहल्ला चित्तौड़गढ़ और रोहित सालवी पिता हेमराज सालवी उम्र 22 साल निवासी बलाईयों की कुई चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया हैं।
कार्यवाही करने वाली टीम में प्रहलाद सिंह सउनि, सुनिल कुमार कानि 566, गजेन्द्र सिंह कानि 535, सददाम कानि 1499, राजेश कानि 1071, मनोज कानि 1175़ आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ