मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर निर्माण की मांग, आनंदी ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात


चित्तौड़गढ़। एआईसीसी सदस्य एवं कपासन विधायक प्रत्याशी आनन्दी राम खटीक ने बताया कि मातृकुंडिया बांध कपासन विधानसभा क्षेत्र में स्थित है जबकि बांध का पानी पेयजल हेतु भीलवाड़ा जिले में दिया जा रहा है। भीलवाड़ा में वर्तमान में चम्बल बांध से जलापूर्ति की जा रही है। इसलिए अब वहा मातृकुंडिया बांध के पानी की जरूरत नही है।
खटीक ने आगे बताया कि पिछले चार से पांच वर्षों में कपासन में पर्याप्त बरसात नही होने के कारण किसानों को सिंचाई हेतु पानी की काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद तालाब सुख जाते है। ऐसे में मातृकुंडिया का पानी कपासन विधानसभा क्षेत्र को दिया जाता है तो निशचित ही इससे डिंडोली, चित्तोडिया, तुर्किया, दौवनी, तुम्बडिया सहित क्षेत्र के कई तालाबों में पानी की आवक होगी। इससे करीब 100 से अधिक गांवों में पेयजल हेतु एवं कृषि कार्य के लिए पानी की सुविधा होगी तथा भू-जल स्तर भी बढ़ेगा। पानी की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इस पर जिला कलेक्टर ने जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ