भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के बरोदा देव नगर चारागाह भूमि पर भू-माफियाओं के द्वारा अतिक्रमण करने व पशु चराने में आ रही परेशानियों को लेकर ग्रामीणों ने जमोली सरपंच देवराज गुर्जर के नेतृत्व मे उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि खसरा संख्या 834 / 2 रकवा 158.10 बीघा बरोदा, खसरा संख्या 1037 / 154 रकबा 200.09 बीघा बरोदा, खसरा संख्या 846/2 रकबा 78.03 बीघा देवनगर कि ग्राम बरोदा देवनगर के समस्त चारागाह भूमि को भू-माफियाओं के द्वारा अतिक्रमण कर फसल बो रखी है जिससे ग्रामीणों को पशु चराने में परेशानी हो रही है और विवाद हो रहे हैं। बरोदा में इस बाबत पहले भी अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन गांव के संग अभियान 10 अक्टूबर 2022 को भी ज्ञापन दे चुके हैं और जनसुनवाई में भी ज्ञापन दिया परंतु अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। दोषियों के खिलाफ कठोर क़ानूनी कार्यवाही करने और चरागाह भूमि की पत्थरगढ़ी करके भू-मफियाओं से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की हैं।
इस पर तहसीलदार इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ