चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना क्षेत्र के पचूण्डाल गांव में एक महिला की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पचूण्डाल गांव निवासी प्रेम कंवर उम्र 48 वर्ष अपने पीहर पचूण्डाल में ही रह रही थी। ग्रामीणों को पिछले 3 दिन से प्रेम कंवर को घर से बाहर नही देखा। लोगों ने घर में जाकर देखा तो महिला की सर कटी लाश मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुँच रही हैं। शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा हैं। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। बिजयपुर पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ