पुलिया पर पलटा ट्रक, खलासी ड्राईवर ने कूद कर बचाई जान

भादसोड़ा, (नरेन्द्र सेठिया)।
चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर गुरुवार देर रात टायर ब्लास्ट होने से एक ट्रक पलट गया और आग लग गई। ड्राइवर और कंडक्टर शीशा तोड़कर बाहर आए और अपनी जान बचाई। आग में ट्रक में रखा सारा माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर प्रवीण भाई पुत्र रत्ना भाई और उसका साथी भीमा भाई पुत्र उदय ट्रक में पेपर रोल लेकर मुंबई से कोटा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान टायर फटने के बाद बैलेंस बिगड़ने से ट्रक पलट गया था और आग लग गई। आग में सारा सामान जल गया। ड्राइवर प्रवीण और उसका साथी भीमा  आग लगते ही शीशा तोड़कर बाहर निकल गए थे।
 घटना की सूचना पर भादसोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और श्री सांवलिया जी से फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन स्टाफ नहीं होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद चित्तौड़गढ़ फायर ब्रिगेड को फोन किया। वहां से दो फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची। आग पूरी तरह फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके पर क्रेन को बुलाकर मलबा हटवाकर रास्ता खुलवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ