अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, टूटा पांव, घायल

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया) एक मोटरसाईकिल सवार को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार गम्भीर घायल हो गया। 
जानकारी के अनुसार भादसोड़ा चौराहा पर पीछे से आई एक कार ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे गोपीलाल पिता प्यार चंद कीर उम्र 45 वर्ष निवासी पंचायत आक्या मूल निवासी मावरा को गम्भीर चोटें आयी। बाईक सवार के एक पांव टूट गया व उसके सिर में गभीर चोट आयी। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभिक उपचार कर चित्तौड़गढ रेफर किया गया। मौके पर नेशनल हाईवे की टीम चालाक गणपत सिंह झाला, नारायण लाल गाडरी घायल व्यक्ति को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ