बनाकिया में संदिग्ध मौत के मामले में नीलगर समाज ने सौंपा ज्ञापन

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। आम नीलगर समाज चौखला मदारिया के सदस्यों ने प्रशासन और पुलिस को ज्ञापन देकर समाज के एक व्यक्ति की हुई संदिग्ध मौत के मामले में जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई। 
गांव बनाकिया कला में एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। जिसको लेकर समाज आम नीलगर समाज चोखला मदारिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में सदस्य कपासन पहुंचे और और तहसीलदार मोहम्मद नासिर बेग मिर्जा को ज्ञापन दिया।इसके बाद थाने में जाकर भी ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि भीलवाड़ा जिला अंतर्गत गांव बोराणा निवासी बाबुद्दीन (31) पुत्र शरीफ मोहम्मद रंगरेज कपासन थाना क्षेत्र के गांव बनाकिया कला में अपनी पत्नी शाहरून बेगम के साथ रह रहा था और सिलाई का कार्य करता था। जहां एक फरवरी को उसकी संदिग्ध स्थित में मौत हो गई थी। जिसका परिजनों ने थाने में रिपोर्ट देकर बाबुद्दीन के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। ज्ञापन में मामला संदिग्ध बता मृतक की पत्नी के कॉल डिटेल निकलवा कर अन्य लोगो के इसमें शामिल होने की जांच करने ओर दोषियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने की मांग की गई। इसके अलावा पोस्मार्टम रिपोर्ट परिवार वालों को देने मांग की गई।
इस अवसर पर मदारिया चौखला सदर शमशुद्दीन रंगरेज, सेक्रेटी अमीरदीन रेलमगरा, जीएसएस अध्यक्ष कांकरवा बाबुद्दीन, कपासन आम मुसलमानान सदर अशफाक तुर्किया, प्रवक्ता गुडडु खान पठान, शम्शुदीन खांखला, छोटु मोहम्मद कांकरवा, शरीफ बोराणा, अब्दुल रहमान, रत्तार नीलगर, अब्बास नीलगर अकरम मंसुरी, सैयद अख्तर अली बुखारी सहीत नीलगर समाज चौखला मदारीया के पंच पटेल और सदस्य मोजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ