निजी ट्रावेल्स बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र के आजोलिया का खेड़ा के पास सिक्स लेन पर आज एक ट्रैवल्स बस के पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार सूरत से भीलवाड़ा की ओर जा रही निजी ट्रावेल्स बस आजोलिया खेड़ा के पास पलट गई जिससे एक दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आयी। एंबुलेंस की सहायता से घायल 8 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर गंगरार थाना पुलिस मौके पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ