चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा शहर के नेहरू पार्क में करवाए जा रहे हैं जीर्णोद्धार कार्य का बुधवार को सभापति संदीप शर्मा ने निरीक्षण कर तकनीकी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि शहर के एकमात्र बाल उद्यान नेहरू पार्क में वर्षों से जीर्णोद्धार कार्य नहीं होने से इस उद्यान में विकास कार्यों की दरकिनार थी। इसको लेकर सभापति संदीप शर्मा ने गंभीरता दिखाते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के नाम पर बने इस बाल उद्यान को एक नए स्वरूप में जीर्णोद्धार करने के निर्देश प्रदान किए। इस पूरे उद्यान में नगर परिषद द्वारा 50 लाख रुपए की लागत से निविदा जारी की गई जिसके तहत इस पार्क में नए डेकोरेटिव पोल, वाकिंग ट्रेक, हरियाली के लिए पौधे, आगंतुकों के लिए बेंच लगाए जाएंगे। पार्क में लगी नेहरू की प्रतिमा का भी रिनोवेशन किया जाएगा। चाचा नेहरू की प्रतिमा के चारों तरफ आकर्षक लाइट फव्वारे लगाए जाएंगे। प्रतिमा की सीढिया को भी नया स्वरूप दिया जाएगा। बुधवार को सभापति संदीप शर्मा ने मौका निरीक्षण कर चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा एवं ग्रीष्म ऋतु में शहरवासियों के इस पार्क में आने को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात इस पूरे उद्यान को बालस्वरूप को ध्यान में रखते हुए नए झूले लगाए जाएंगे तथा यह पार्क बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इस अवसर पर सहायक अभियंता मुनीर अली कनिष्ठ अभियंता जागृति बंसल एवं तकनीकी कार्मिक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ