चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के घोसुंडा में राजकीय महाविद्यालय घाटा क्षेत्र के विजयपुर में आईटीआई इंस्टीट्यूट व बस्सी में उप जिला चिकित्सालय खुलेगा। मुख्यमंत्री ने आज बजट रिप्लाई में की घोषणा राज्यमंत्री जाड़ावत ने बजट में प्रस्ताव दिए थे।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा है 10 फरवरी को चित्तौड़गढ़ को सेटेलाइट हॉस्पिटल संस्कृत महाविद्यालय के बाद मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात देते हुए घोसुंडा में राजकीय महाविद्यालय एवं विजयपुर में आईटीआई इंस्टीट्यूट बस्सी में उप जिला चिकित्सालय खोलने की घोषणा की। नए कॉलेज खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ के युवाओं को लाभ होगा।
राज्यमंत्री ने कहा है कि सीएम गहलोत ने एक लाख पदों पर भर्ती करने की घोषणा करते हुए कहा कि ये भर्तियां पहले से घोषित भर्तियों से अलग होंगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के खाली पद भरने के लिए ये भर्तियां होंगी जिससे राजस्थान के बेरोजगारों को राहत मिलेगी। साथ ही सीएम गहलोत ने चिरंजीवी योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। योजना के तहत अब ऑर्गन ट्रांसप्लांट भी करवाया जा सकेगा। यह सुविधा प्रदेश के बाहर के हॉस्पिटल्स में भी उपलब्ध होगी। बजट में चिरंजीवी योजना में इलाज की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की गई थी। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश से बाहर इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को राहत मिलेगी यह मुख्यमंत्री का संवेदनशील फैसला है।
घोसुंडा में राजकीय महाविद्यालय एवं विजयपुर में आईटीआई इंस्टीट्यूट बस्सी में उप जिला चिकित्सालय की घोषणा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का आभार जताया है। आभार जताने में पूर्व उप जिला प्रमुख जनक सिंह चुंडावत, पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद जाट, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनसिंह भाटी, रघुवीर सिंह मंडल अध्यक्ष, दिनेश सोनी, बंसीलाल मुंदड़ा, पंचायत राज के आजाद पालीवाल, सरपंच दिनेश भोई, उप सरपंच राजदीप सिंह राणावत, नीरज शर्मा, ललित खोईवाल, सौरभ कोठारी, मुकेश धाकड, दर्पण शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ