अल्टो कार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित चोरी गई अल्टो कार बरामद


चित्तौड़गढ़। बेगूं के जोगणिया माता स्थित एक होटल से 19 जनवरी की रात्रि को अल्टो कार चोरी के मामले में बेगू थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई अल्टो कार बरामद कर ली, वहीं घटना में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त की गई मारुति 800 व पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
 पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 19 जनवरी को बेगू थाने के जोगणिया माता निवासी बद्री लाल पुत्र घासी लाल रेबारी की होटल के बाहर से रात्रि को अज्ञात बदमाश उसकी कार अल्टो चुरा कर ले गए थे। थाना बेगू पर वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु रमेशचन्द्र स.उ.नि. के नेतृत्व मे कानि गोविन्दराम, धर्मेन्द्र, भागीरथ, महेन्द्र सिंह व विष्ण् कुमार की टीम गठित की गई। टीम द्वारा सम्पति सम्बन्धी अपराधो मे चालानशुदा अपराधियों मण्डावरी, पाडावास, जोधापटेल की खेडी, रायता, रायती व जिला भीलवाडा के बिजौलिया, माण्डलगढ़, बिगोद, पुर, आसिन्द के संदिग्धो से पूछताछ की गई। घटनास्थल व टोल नाका के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। मामले में दो संदिग्ध को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूला। जिस पर आरोपी कोटडी थाना पुर जिला भीलवाडा निवासी 19 वर्षीय भेरूलाल पुत्र राजु लोहार व ब्राहमणों की सरेरी थाना आसिन्द जिला भीलवाडा निवासी 20 वर्षीय धीरज पुत्र राजेश लोहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई अल्टो कार को कोटडी चौराया बाईपास पुलिया भीलवाडा के पास से व अपराध में प्रयुक्त कार मारूति सुजुकी 800 को कोटडी थाना पुर जिला भीलवाडा से तथा वारदात में प्रयुक्त मोटर साईकिल पल्सर को मेनाल के जंगल से बरामद किया गया। 
मामले में फरार आरोपीगण धीरज पिता राजेश जाति लोहार निवासी ब्राहमणों की सरेरी थाना आसिन्द जिला भीलवाड़ा, लालसिंह पिता प्रेमसिंह जाति राजपुत निवासी कोटड़ी थाना पुर जिला भीलवाडा की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ