स्थायीकरण की मांग को लेकर विद्युत ठेका कार्मिकों ने सौंपा ज्ञापन



चित्तौड़गढ़। विद्युत की पांचों कम्पनियों के ठेका कर्मचारियों को स्थायीकरण के लम्बित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किये जाने की मांग को लेकर राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम जाट ने बताया कि वर्षों से विद्युत ठेका कर्मचारी स्थायी किये जाने की मांग करते आ रहे हैं। उनके अनुसार ठेका कर्मचारी वर्षों से बिजली व्यवस्था को सुचारू रखते हुए निगम के कर्मचारियों के साथ कार्य कर रहे हैं, ये कर्मचारी जान पर खेलकर बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य करते हैं, ठेकेदारों द्वारा लगातार इनका शोषण किया जाता है। पूर्व में भी ऊर्जा विभाग द्वारा ठेका कार्मिकों की जानकारी पर ठेकेदारों द्वारा भ्रम फैलाया गया। अनिश्चितता के तौर पर गरीब ठेका कार्मिक वर्तमान में अपना गुजारा भी मुश्किल से कर पा रहे हैं। राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व में भी जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगे राज्य सरकार के समक्ष रखी जिस पर सरकार के जरिये मुख्यमंत्री संयुक्त सचिव द्वारा इस प्रकरण के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया किन्तु काफी समय व्यतीत हो जाने पर भी कार्यवाही नहीं होने के चलते संघ द्वारा बुधवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पुनः ठेका कर्मचारियों को स्थायी करने के प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
इस अवसर पर राधेश्याम जाट, परसराम शर्मा, दीपक मोची, ठाकुर खटीक, कुलदीप सोनी, विजेन्द्र सिंह, दिनेश पूर्बिया, सत्यनारायण शर्मा, सुरेन्द्र खण्डेलवाल, कुलदीप सिंह राठौड़, अर्जुन जाट, लक्ष्मीलाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ