श्री सांवलिया सेठ के दर फागोत्सव 07 मार्च को

सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में फागोत्सव महोत्सव 07 मार्च को मनाया जाएगा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी के अवसर पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 मार्च सोमवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर मंडल बोर्ड पदाधिकारियों व अधिकारियों की मौजूदगी में भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाएगा। ज्ञात हो कि प्रति माह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान का भंडार खोला जाता है। लेकिन गत कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को होलीका रोपण होने से भगवान का भंडार नहीं खोला गया था। जो 6 मार्च सोमवार को डेढ़ माह खोला जाएगा। 07 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे भगवान श्री सांवलिया सेठ की विशाल शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा सांवलियाजी कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर में पंहुचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा फागोत्सव में हजारों श्रृद्धालु पंहुचकर भगवान के संघ फाग खेलेंगे। मंगलवार शाम को फूलडोल महोत्सव के तहत स्थानीय देवकी सदन धर्मशाला परिसर में विशाल ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। फागोत्सव महोत्सव व फूलडोल महोत्सव मनाने को लेकर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ