चित्तौड़गढ़। घाणीवाल तेली बोर्ड की स्थापना की मांग को लेकर जिला घाणीवाल तेली समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में बताया कि घाणीवाल तेली समाज एक पिछडा समाज हैं जो कि गांवों में निवास करता हैं तथा इनका एक मात्र रोजगार तिलहन व घाणी होती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इन्हें व्यवसाय (तेल की घाणी) हेतु साहुकारों से मदद मांगनी पडती हैं और यह आजीवन ब्याज के बोझ के नीचे दबते चले जाते हैं समाज के उत्थान आर्थिक रूप सक्षम बनाने हेतु एक बोर्ड की आवश्यकता हैं जिससे यह अपने व्यवसाय को अच्छे स्तर तक ले जा सके। भारत के कुछ अन्य प्रान्तों की तरह ही राजस्थान में भी जिला घाणीवाल तेली घाणी बोर्ड बनाये जाने से समाज का उत्थान होगा।
ज्ञापन में बताया गय कि लम्बे समय से घाणीवाल तेली बोर्ड की स्थापना की मांग पर आगामी 20 मार्च तक सरकार द्वारा कोई सुनवाई न होने की स्थिति में समाज द्वारा जयपुर में धरना दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ