सूरजपुरा निवासी रतनलाल जाट द्वारा इस संबंध में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के अनुसार वह कल गुरुवार दोपहर में अपने खेत गया था। खेती बाड़ी का काम कर घर लौटा तो पत्नी 35 वर्षीय रत्नीदेवी को उल्टी करते देखा। पूछा तो उसने बताया कि उसने अपनी दवाइयों के साथ पड़ी पुरानी खांसी की दवाई का इस्तेमाल कर लिया उसके बाद से उसे बेचैनी और उल्टी हो रही है। सूचना पर रत्नीदेवी के भाई रूपा खेड़ी निवासी पूरणमल और वर्दीचंद भी पहुंच गए तथा उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रति देवी को पिछले एक महीने से सर्दी खासी और हाथ पैर दर्द की शिकायत की और उसका उपचार चल रहा था। मायका पक्ष की सहमति पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
0 टिप्पणियाँ