शर्मा और राव भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

चित्तौड़गढ़। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कमेटी द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले का विस्तार करते हुए चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष एवं  महिला जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।
जानकारी देते हुए भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विजय मलकानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जे.पी.भारद्वाज द्वारा चित्तौड़गढ़ जिला कार्यकारिणी के विस्तार करने के मध्य नजर न्यू सीकर अकादमी के प्रिसिंपल डॉ. प्रहलाद शर्मा को चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही जिले में महिलाओं की बागडोर सम्भालने हेतु अधिवक्ता राखी राव को महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए दोनों को 15 दिवस के भीतर अपनी कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यालय को भिजवाने के आदेश प्रदान किए। उक्त दोनों की नियुक्ति पर प्रदेश महामंत्री विजय मलकानी एवं प्रदेश महामंत्री (महिला) कुमारी अंजू सेन ने बधाई देते हुए कहा कि चूंकि दोनों ही पूर्व में कई पद पर रहकर समाज सेवा के कार्य करते रहे है। अतः निश्चित तौर पर दोनों के अनुभव का लाभ चित्तौड़गढ़ के मजदूरों को मिल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ