चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक में बेरोजगार युवा रोजगार की मांग सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को घोसुण्डा डेम पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिंक कारखाने में स्थानीय युवाओं को लंबे समय से रोजगार देने की मांग की जा रही हैं। पिछले दिनों भी इसको लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिए गए।
शुक्रवार को सुबह 9 बजे से घोसुण्डा डेम पर जिंक कारखाने में रोजगार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में जिंक कारखाने सहित अन्य ग्राम पंचायत क्षेत्रों से लोग भाग लेंगे। धरना-प्रदर्शन में राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत भी भाग लेंगे।
0 टिप्पणियाँ