रामस्नेही संप्रदाय का फूलडोल महोत्सव 2 से, मुख्य समारोह 7 से

पारोली, (दिनेश सोनी)। शाहपुरा रामस्नेही संप्रदाय का वार्षिकोत्सव फूलडोल महोत्सव का आगाज आज से  हो गया। मुख्य समारोह 7 से 12 मार्च तक होगा। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्य महोत्सव के दौरान नगर पालिका की ओर से भी कार्यक्रम किये जायेगें। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। पुलिस व प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है।
रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज ने आज रामनिवास धाम में बताया कि संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक 25 दिवसीय महोत्सव का आगाज 2 मार्च से प्रांरभ होगा तथा इसका समापन 28 मार्च को होगा। पहले दिन आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज की अणभैवाणी ग्रंथ की शोभायात्रा थाल निकलेगा। स्वामी रामदयाल महाराज ने बताया कि मुख्य महोत्सव 7 से 12 मार्च तक होगा। इस महोत्सव में देश विदेश से संप्रदाय के हजारों अनुयायी भाग लेगें। इसके अलावा संत, महात्मा भी पहुंचेगें। भेख भंडारी शंभुराम महाराज ने बताया कि दो मार्च गुरूवार को प्रातः 10.30 बजे से नया बाजार स्थित राममेड़िया से शोभायात्रा द्वारा श्रीवाणी महाराज एवं थाल सदर बाजार त्रिमुर्ति चौराहा होते हुए रामनिवास धाम पहुंचा। 6 मार्च सोमवार को हालिका दहन के बाद रात्रि 8 बजे रामनिवास धाम में रात्रि जागरण होगा। 7 मार्च मंगलवार से मुख्य महोत्सव प्रांरभ होगा। इसमें 12 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक कंबलजी के दर्शन, रामधुनि एवं प्रवचन बाराहदरी में होगें। प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक वाणीजी का पाठ एवं प्रवचन होगा। प्रातः 10 बजे नया बाजार स्थित राममेड़िया से शोभायात्रा द्वारा श्रीवाणी जी महाराज एवं थाल सदर बाजार त्रिमुर्ति चैराहा होते हुए रामनिवास धाम पहुंचेगा। दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रवचन इसी प्रकार रात्रि में 8 से 11 बजे तक रामकोठी में बनाये गये विशेष पांडाल में प्रवचन व धर्मसभा होगी। अंतिम दिन 12 मार्च रविवार को आचार्यश्री रामदयालजी महाराज द्वारा चार्तुमास की घोषणा दोपहर 12 बजे होगी। इसी दिन रात्रि में 9 बजे रात्रि जागरण होगा। 27 मार्च को नया बाजार स्थित राममेड़िया से शोभायात्रा द्वारा श्रीवाणी महाराज एवं थाल सदर बाजार त्रिमुर्ति चौराहा होते हुए रामनिवास धाम पहुंचेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ