खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों की खैर नहीं, जिले में चलेगा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

चित्तौड़गढ़। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो इसके लिए जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर ने इस संबंध में विभाग में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मैसर्स मूलचंद एण्ड सन्स चित्तौड़गढ़ से सरसों का तेल एवं मैसर्स नाकोड़ा ट्रेडिंग कम्पनी से बेसन व लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया है। इनकी जॉच हेतु केन्द्रिय प्रयोगशाला भिजवाया गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

सूचना देने वालों की दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य वस्तुएं बनाने वालों की सूचना देने वालों को सूचना सही पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि का वितरण जिला कलक्टर के द्वारा फूड टेस्टिंग लैब की सूचना के बाद निष्कर्ष प्रमाणित करते हुए दिया जाएगा। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि जिले के खाद्य पदार्थ उत्पादक, बड़े थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता चिन्हित किए जाएंगे, जहां मिलावट की संभावना अधिक रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ