सुमित्रा साहू बनी तैलिक साहू समाज चित्तौड़गढ़ की महिला जिला अध्यक्ष


चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रान्तीय तैलीक साहू समाज महासभा चित्तौड़गढ़ के द्वारा आयोजित मां कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष शौकीन चंद्र राठौर एवं जिला अध्यक्ष अजय कुमार बनवार के द्वारा की गई।
इस घोषणा में समाज सेविका श्रीमती सुमित्रा साहू को सर्वसम्मति से महिला जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। जिला अध्यक्ष अजय कुमार बनवार ने बताया कि श्रीमती सुमित्रा साहू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष भारती साहू, उपाध्यक्ष देवकी साहू को घोषित किया। साथ ही कार्यकारिणी में मंजू गेरोटिया, शिवानी खामोरा, तुलसी काकड़दा, माधवी डूंगरिया, ज्योति हुवासिया, पूजा राजौरा, मंजू जरवाल, सीमा जरवाल, सुनीता बनवार, पार्वती राजोरा, पूजा काकड़दा, कुसुमलता साहू, पार्वती बातरा, कृष्णा राठौड़, सुशीला जरवाल बस्सी, मीना नेणावा, शकुंतला साहू, सुरुचि साहू, ललिता साहु निम्बाहेडा, राजश्री पंचोली, माला राठौड़, अनिता राठौर एवं धनु देवी काकरदा को शामिल किया गया।
सुमित्रा साहू के साथ समस्त कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया एवं समाज में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं वरिष्ठ महिलाओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस कार्य से समाज में महिला सशक्तिकरण का परिचय एवं एकजुटता देखने को मिली। जिलाध्यक्ष सुमित्रा साहु ने बताया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा एवं पदभार सौपा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ