जैन समाज की वार्षिक साधारण सभा संपन्न



भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ भादसोड़ा की वार्षिक साधारण सभा में भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव मनाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अरिहंत भवन भादसोड़ा में संघ अध्यक्ष  रोशन लाल बोहरा की अध्यक्षता में मंगलाचरण से प्रारंभ हुई वार्षिक साधारण सभा में मंत्री दिलीप पोखरना गत मीटिंग की कार्यवाही मिनट्स का वांचन किया। उसके पश्चात आगामी 3 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव भव्य रुप से मनाने का निर्णय लिया गया। संघ के कोषाध्यक्ष चांदमल चौरड़िया ने वार्षिक आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। आगामी वर्ष 2024 के चातुर्मास हेतु परम पूज्या श्री मैना कुंवर महाराज साहब की विनती करने का प्रस्ताव पारित हुआ।अरिहंत भवन और समाज के बर्तन आदि  उपयोग हेतु दिए जाने संबंधी विस्तरित चर्चा हुई। समाज में आवश्यकतानुसार बर्तन व फर्नीचर नया खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ। श्री महावीर जैन पाठशाला के व्यवस्थापक हेतु महेंद्र चोरड़िया को मनोनीत किये जाने सहित अन्य सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस अवसर पर संघ संरक्षक शांतिलाल चंडालिया, शोभा लाल सांखला, उपाध्यक्ष बसंती लाल खेरोदिया, हस्तीमल बोहरा, मंत्री रमेश चंडालिया, मनोहर लाल चौरड़िया, लादू लाल रांका, गुलाब सिंह नाहर, मनोहर लाल खेरोदिया, सुरेश कुमार बोहरा, कुंदन मल नाहर, सांवर मल रांका, बाबूलाल बोहरा, अनिल कुमार नाहर, प्रकाश चंद्र चंडालिया, बलवंत कुमार  चोरड़िया, दिलीप कुमार बोहरा, हरीश कुमार तलेसरा, महेंद्र कुमार लोढ़ा, सुजान मल रांका, रामलाल खेरोदिया, कमलेश  रांका, गणेश लाल नाहर, नेमीचंद रांका, संजय रांका, सुजान मल चोरड़िया, अशोक कुमार रांका, सुभाष चौरड़िया, हस्तीमल  नाहर, रमेश कुमार चंडालिया, पूरणमल रांका, महावीर रांका सहित समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ