नाकाबन्दी के दौरान कार से पकड़ा अफीम डोडाचूरा, कार जब्त, एक गिरफ्तार


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिला पुलिस के आला अधिकारियों के आदेशों के तहत थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सोमवार को एक कार से डोडाचूरा ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त की हैं।
बागोर उपनिरीक्षक मोती लाल रायका ने बताया कि थाना क्षेत्र के बागोर गंगापुर रोड़ पर कोठारी नदी पार स्थित छात्रावास तिराहे पर नाकाबन्दी के दौरान बागौर कि तरफ से एक सफेद रंग की कार आर जे 07 सी ए 4143 नम्बर की रजिस्टेशन नम्बर प्लेट लगी हुई आती दिखाई दी। जिसमें सिर्फ एक चालक ही सवार था। जिसने नाकाबन्दी देख कर गाड़ी को वापस घुमाई तो मौके पर मौजूद थानाधिकारी रायका मय जाप्ते ने आड़े फिरकर बड़ी मुश्किल से कार को रूकवाया तो कार चालक हड़बड़ा कर घबरा गया। वही कार को साईड में लेकर कार चालक से पूछताछ करते हुए नाम पता पुछा तो कार चालक ने अपना नाम श्रवण कुमार पुत्र प्रभुराम जाट उम्र 33 साल निवासी जाटों का मोहल्ला सरनावड़ा पुलिस थाना गच्छीपुरा जिला नागौर होना बताया। जिससे जाप्ता पुलिस एवं नाकाबन्दी को देखकर भागने का कारण पूछा तो उसने कोई संतोषप्रद जवाब भी नही दिया। बार बार पूछने पर भी कार चालक कुछ नही बोला तो शक सन्देह के चलते कार की तलाशी ली तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो मे कुल 34 किलो 300 ग्राम डोडा चुरा भरा हुआ मिला। जिस पर अवैध डोडा चुरा को जप्त कर आरोपी श्रवण कुमार जाट को गिरफ्तार कर कार को भी जप्त कर थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण की अग्रीम अनुसंधान कार्रवाई माण्डल थानाधिकारी विनोद कुमार को सौपी गई।
कार से डोडा चुरा बरामद करने वाली टीम में मोती लाल रायका थानाधिकारी, जगदीश लाल हैड कानिस्टेबल, नरपत सिंह हैड कानिस्टेबल, श्रवण लाल कानिस्टेबल, नरपत सिंह कानिस्टेबल, सहदेव सिंह कानिस्टेबल सम्मिलित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ