●वारदात के मुख्य सुत्रधार प्रभुलाल गुर्जर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। करेड़ा पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा कर चार नकबजन को गिरफ्तार किया हैं। आरोपीगणों द्वारा ग्राम पंचायत चिताम्बा से रात्री में चोरी पानी का टैंकर चोरी किया था।
आदर्श सिद्धू जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा के आदेशानुसार व गोवर्धन लाल अति० पुलिस अधीक्षक सहाडा के नेतृत्व व लक्ष्मणराम वृताधिकारी वृत आसीन्द के निर्देशन में चोरी, नकबजनी जैसी वारदातों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर निर्देशित किया गया।
गत 18 मार्च की रात्री को अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम पंचायत चिताम्बा के नये भवन निर्माण परिसर में से पानी का टेंकर चोरी कर ले जाने पर प्रार्थी दुर्गेश टांक पुत्र मोतीलाल निवासी ज्ञानगढ पुलिस थाना करेडा की रिपोर्ट पर पुलिस थाना करेडा पर प्रकरण दर्ज किया गया।
चोरी के प्रकरण के खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई जिसमें जसवंत सिंह उनि थानाधिकारी थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा, आशीष कुमार मिश्रा सउनि साईबर सैल इंचार्ज भीलवाड़ा, श्रवण कुमार हैड कानि 785 पुलिस चौकी शिवपुर करेडा, (विशेष योगदान), जलील अहमद हैड कानि 33 पुलिस थाना करेडा,
केशाराम कानि 208 पुलिस चौकी शिवपुर करेडा (विशेष योगदान), पुखापुरी कानि 2145 थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा, रामेदव कानि 90 पुलिस थाना करेडा, जिला भीलवाड़ा, मुकेश कानि 683 पुलिस थाना करेडा आदि थे।
टीम ने चिताम्बा ग्राम पंचायत में हुई चोरी की गम्भीरता को देखते हुए विशेष टीम
द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण किया जाकर घटनास्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों का गहनता से छानबीन की गई। घटनास्थल के आस पास होटल ढ़ाबों व चाय की थडियों पर व आस पास के ग्रामीणों से पुछताछ की गई व संदिग्ध आरोपियों की मोबाईल कॉल डिटेल प्राप्त की गई तथा पूर्व में चालान शुदा अपराधियों से पुछताछ की गई। विशेष टीम द्वारा मुखबीरों से प्राप्त सूचना को डवलप किया जाकर नकबजनी का पर्दाफश कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मुल्जिमानों द्वारा रात्री के समय ग्राम पंचायत चिताम्बा की बाउण्ड्री के अन्दर से रात्री के समय एक पानी का टेंकर चोरी कर लिया जाता हैं। जिस टेंकर को मुल्जिमान द्वारा जंगल में जाकर कटर से काट कर टुकडे कर दिये जाते हैं। मुल्जिमानों द्वारा घटना में प्रयुक्त एक टैक्ट्रर एवं चोरी किया गया टैंकर के कटे हुए टुकडों को बरामद किया गया।
पुलिस ने प्रभूलाल पिता ईश्वर लाल जाति गुर्जर उम्र 23 साल निवासी सिजाडी का बाडिया थाना करेडा जिला भीलवाडा, मांगीलाल पुत्र गोपीलाल जाति गुर्जर उम्र 29 साल निवासी सिजाडी का बाडिया थाना करेडा जिला भीलवाडा, तेजमल उर्फ तेजु पुत्र नारायण लाल जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी सिजाडी का बाडिया थाना करेडा जिला भीलवाडा और पारसमल उर्फ पारस पुत्र रामलाल जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी केशुबा का बाडिया थाना करेडा जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया।
0 टिप्पणियाँ