दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

 सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- दिल्ली भाजपा के लोकप्रिय नेता कपिल मिश्रा पहुंचे सांवलया सेठ के दरबार में। मिश्रा के सांवलियाजी पहुंचने पर भाजपा जिला मंत्री भेरू लाल गाडरी ने स्वागत किया। कपिल मिश्रा ने भगवान के दर्शन करने के बाद मंदिर पुजारी द्वारा ऊपरना उड़ाकर भगवान सांवलया सेठ का प्रसाद भेंट किया गया। उसके पश्चात मिश्रा ने पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन किया व भव्य मंदिर को देखकर मिश्रा अभिभूत हो गए और फिर से कभी आकर मंगला दर्शन करने की बात कही। इस मौके पर बजरंग दल के संजय सेन, उदय लाल गाडरी, महावीर छाजेड़, जोधपुर के युवा नेता लक्ष्मण सिंह भाटी, प्रकाश चंद्र कच्छावा एवं उदयपुर श्रीराम सेना के ललित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ