●5 करोड की लागत से वेयरहाउस और 75 करोड़ की लागत से पाउडर प्लांट लगेगा
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा आज डेयरी परिसर में दुग्ध दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा है कि दुग्ध उत्पादकों के सामूहिक प्रयास से ही एक बार पर दुग्ध क्रांति आई है। जहां पहले 90 हज़ार लीटर दूध उत्पादन होता था अब वहां 2लाख 10 हज़ार लीटर दूध डेयरी में आ रहा है।
उन्होंने कहा कि डेयरी में 5 करोड की लागत से वेयरहाउस और 75 करोड़ की लागत से पाउडर प्लांट लगेगा इससे डेयरी में व्यवसाय भी बढ़ेगा वहीं दूध उत्पादकों और किसानों का फायदा भी होगा।
मंत्री आंजना आज चित्तौड़गढ़ सरस डेयरी में आयोजित दुग्ध दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ जिले में भी अलग से डेयरी प्लांट लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करें ताकि आर्थिक उन्नति करें। उन्होंने कहा कि डेयरी का प्रति आम जन का विश्वास है इस विश्वास को कायम रखें। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। इसअवसर पर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने डेयरी में अस्थाई चौकी की मांग पर उन्होंने डेयरी में चौकी लगाने की घोषणा की।
इस मौक़े पर डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जगपुरा ने बताया कि वर्ष 2021 के मुकाबले 2023 में दुग्ध उत्पादकों को 53 करोड़ रूपए अनुदान केरूप में वितरित किये गए हैं। इस वर्ष 85 दुग्ध उत्पादन केंद्र नए बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूध में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए टेस्टिंग मशीन लगाई जाएगी।
● इस ख़बर का वीडियो देखें...
उन्होंने पशु दुर्घटना पर 21000 देने की घोषणा की साथ ही दुग्ध खरीद पर 11 अप्रैल से दूध खरीद पर दूध उत्पा दकों को अतिरिक्त अनुदान दिए जाने की घोषणा की है।
समारोह में राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सभापति संदीप शर्मा, भीलवाड़ा डेयरी के पूर्व चेयरमैन लेहरु जाट, कपासन प्रधान भेरु लाल जाट, निम्बाहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, डेयरी निदेशक भरत आंजना, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी पूर्व विधायक शंकर बैरवा सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक समिति के सदस्य डायरेक्टर और सचिव मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ